लापता बालक का तीसरे दिन मिला शव, हत्या की आशंका | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
बख्शा,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ारी गांव में ईंट भट्ठा पर मजदूरी कर रहें एक श्रमिक के 10 वर्षीय बालक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मृतक बालक बीते बुधवार की रात्रि 8 बजे से गायब था। तीसरे दिन हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, सीओ रणविजय सिंह ने थाने पहुँच घटना की जानकारी ली। घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बड़ारी गांव निवासी सुधीर पाठक व उमाशंकर यादव का एक आवास र्इंट उद्योग भट्ठा है। उसी भट्ठे पर गया बिहार के पो हेमारा सर्वदा दरियापुर थाना खेदरसराय निवासी उमाशंकर मांझी अपनी पत्नी व चार बेटी दो बेटा के साथ रहकर मजदूरी करता था। बीते बुधवार की रात्रि 8 बजे उमाशंकर का 10 वर्षीय पुत्र पवन मांझी गायब हो गया। परिजन रातभर खोजबीन कर गुरु वार को भी अगल बगल के ईंट भट्ठों पर खोजबीन की। पवन के न मिलने पर रात्रि में ही पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पिता व अन्य लोग शुक्रवार सुबह पुन: खोजना शुरू किए तो बड़ारी स्थित नाले पर शव मिला जिससे दुर्गंध आ रही थी। शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष दिब्यप्रकाश सिंह व सीओ रणविजय सिंह ने पहुँच शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के गले में कील चुभोने व चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। शक के आधार पर पुलिस ने दीपक चौहान निवासी कोइरी डिहवा थाना सिकरारा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने घटना को अंजाम देना कुबूल कर लिया है।
No comments