तिलक में शामिल लोग हुए फूड प्वाईज़निंग के शिकार | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
एक दर्जन से अधिक लोगों का चल रहा है उपचार
मीरगंज,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जरौना (नरवापर) में बुधवार को तिलक का भोजन कर घराती समेत दो दर्जन से अधिक बीमार हो गए। अचानक बीमार हो रहे लोगों को देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। बीमार लोगों को उपचार के लिए मीरगंज बाजार व सुरियावां स्थित निजी चिकित्सकों के यहां ले जाया गया। दर्जनों लोगों को ग्लूकोज चढ़ा कर ठीक कर लिया गया। जिनमे अब भी एक दर्जन से अधिक लोगों का उपचार दूसरे दिन भी चल रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जरौना नरवापर निवासी रंजीत कुमार के घर बरसठी थाना क्षेत्र के गहली गांव निवासी रामधनी तिलक लेकर आये थे। जलपान के बाद तिलक की रस्म पूरी की गई। इसके बाद भोजन कराया गया। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते संभत: भोजन खराब हो गया होगा। जिसको खाने के बाद लोगों को उल्टी दस्त एवं पेट में पीड़ा चालू हो गई। यह देख तिलकहरू समेत घरातियों में अफरा तफरी मच गई। बीमार लोगों का निजी चिकित्सकों के द्वारा उपचार शुरू करा दिया गया। जिनमे कई लोग देर शाम तक ठीक हो गए। जबकि कई लोगों का उपचार दूसरे दिन भी चल रहा है। बीमार हुए लोगों में आँचल 8 वर्ष, प्रिया 11 वर्ष, काजल 11 वर्ष, सतीश 22 वर्ष, आलोक 6 वर्ष, आकाश 7 वर्ष, कुंदन 23 वर्ष, सत्यप्रकाश 20 वर्ष, प्रदीप 23 वर्ष समेत दर्जनों लोग स्वस्थ हो देर शाम घर आ गए जबकि उपचार करा रहे लोगों में शिवा 9 वर्ष पुत्र मनोज कुमार, गोलू उर्फ अतुल 12 वर्ष पुत्र अशोक कुमार, आयुष 8 वर्ष पुत्र संतोष कुमार, अंकुश 10 वर्ष पुत्र छोटेलाल, सीमा 8 वर्ष पुत्री छोटेलाल सहित अन्य का उपचार दूसरे दिन भी जारी है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर के अधीक्षक डॉ विशाल सिंह यादव ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।
No comments