असलहा बनने की फैक्ट्री का भंडाफोड़,दर्जन भर असलहा बरामद | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
ऑपरेशन पाताल के तहत पुलिस को मिली सफलता
जौनपुर। जिले की पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। तीन थानों की पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्य करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 20 तमंचा और तीन देशी रिवाल्वर और तमंचा बनाने का उपकरण बरामद हुआ है। एसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि खुटहन थाना क्षेत्र के सेवई नाला के आगे अशरफगढ़ तिराहे के सामने दाहिनी तरफ नव निर्माणाधीन कमरे में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाभोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में थाना खुटहन पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। थानाध्यक्ष खुटहन राणा प्रताप यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की सेवई नाला के आगे अशरफगढ तिराहे के सामने दाहिनी तरफ नव निर्माणाधीन कमरे में शातिर अपराधियो द्वारा एक असलहा फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष खुटहन ,खेतासराय ,सरपतहा एवं स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहंुच कर प्रवीण पाण्डेय पुत्र प्रमोद पाण्डेय निवासी ग्राम बाधगाँव थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष, निशान्त सिंह पुत्र सत्येन्द्र कुमार सिंह निवासी ग्राम परियावा थाना लाईन बाजार उम्र करीब 23 वर्ष, विवेक सिंह पुत्र ठाकुर प्रसाद सिंह ग्राम बाधगाव थाना सरपतहा जौनपुर उम्र 26 वर्ष, शिवम सिंह पुत्र पंचम सिंह ग्राम बाधगाव थाना सरपतहां उम्र करीब 20 वर्ष को 20 अवैध देशी तमंचा व 3 अवैध देशी रिवाल्वर व असलहा बनाने के विभिन्न उपकरण सहित समय 4 बजे भोर मे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा थाना क्षेत्र सरपतहा में बीते छह मई को हुई लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस लूट से संबंधित 32,000 रु पये भी बरामद हुए है। गिरफ्तारी /बरामदगी के आधार पर मुअसं-110/22 धारा-3/5/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
No comments