सांसद व विधायक ने चौपाल लगा कर सुनी समस्याएं | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
120 प्रार्थना पत्रों में से 20 का मौके पर हुआ निस्तारण
मडि़याहूँ,जौनपुर। स्थानीय नगर के खैरु द्दीन गंज वार्ड स्थित उषा उपवन मैरेज हाल में लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर सांसद बीपी सरोज व स्थानीय विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने जनता की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण के लिए अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। इसमें कोई अधिकारी कर्मचारी शिथिलता बरतता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने तहसीलदार मडि़याहूँ अमित कुमार त्रिपाठी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मडि़याहूं अर्चना ओझा, तहसीलदार मडि़याहूं अमित कुमार त्रिपाठी कोतवाल मडि़याहूँ किशोर कुमार चौबे सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी और फरयादी जनता मौजूद रहे। इस मौके पर कुल 120 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से 20 प्रार्थनापत्रों का निस्तारण मौके पर ही हो गया। शेष बचे प्रार्थनापत्रों को संबंधित अधिकारियों को अविलम्ब निस्तारण कराये जाने के लिए सौंपा गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, जिला कार्यकारिणी के सदस्य राज कृष्ण शर्मा, भाजपा नेता चंद्रप्रकाश सिंह पप्पू तथा अनेको भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।
No comments