गायब हुई दो लड़कियां बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। बक्सा थाने की पुलिस ने अपह्मता दो नाबालिक लड़कियो को बरामद कर लिया है तथा उन्हें भगाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन पर चलाये जा रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष बक्शा दिव्य प्रकाश के नेतृत्व में उप निरीक्षक द्वारिकानाथ यादव मय हमराह पुलिस बल के शम्भूगंज बाजार से मुकदमा अपराध संख्या 145/22 धारा 363/366 भादवि व 3(2)5 से सम्बन्धित दो अपह्मता लड़कियों को बरामद किया गया तथा दो अभियुक्त जिनमें गुड्डू गौतम पुत्र ज्ञान प्रकाश ग्राम बनगवाँ थाना महराजगंज उम्र करीब 20 वर्ष व मोहम्मद अफजल उर्फ सैफ अली पुत्र शेरे आलम ग्राम लखनीपुर थाना बक्शा को रविवार को गिरफ्तर कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
No comments