रुहते हिलाल कमेटी ने कराई इफ्तार पार्टी | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। स्थानीय शेखजादा स्थित शाही जामा मस्जिद में केराकत के रुहते हिलाल कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद अरशद अहमद पप्पू की जानिब से रोजा इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गयी उस दौरान देश मे अमनचैन व खुशहाली की दुआ मांगी गई। इस मौके पर रु हते हेलाल कमेटी के पदाधिकारियों में डॉ.बहादुर अली खान,मुफ़्ती रईसुल खैरी,आरिफ अन्सारी,डॉ. इसहाक, मास्टर मुख्तार खान, डॉ. आदिल, मौलबी फजल अन्सारी, हाजी गोगा अन्सारी,शाहिद खान,क़याम खान, फि़रोज़ अन्सारी,अफजाल अन्सारी,शारिक बबलू,के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
No comments