तमंचा के साथ एक पकड़ा गया | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
महराजगंज, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में थानाध्यक्ष संतोष शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में आयी बारात में प्रमोद यादव उर्फ बंटी पुत्र स्व. वंशराज यादव निवासी नीमा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को अवैध तमंचा लहराकर डांस करते समय पकड़ लिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष शुक्ल थानाध्यक्ष महराजगंज के अलावा उपनिरीक्षक मुन्नी लाल कन्नौजिया, उपनिरीक्षक गुलाब सिंह यादव, मुख्य आरक्षी कृष्णपाल सिंह, आरक्षी हरेन्द्र राजभर, प्रमोद यादव शामिल रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
No comments