चेन स्नेचर महिला को छोड़ना पड़ा भारी, एसएसआई निलंबित | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। चेन स्नेचर महिलाओं पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें छोड़ देने के आरोप में पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने स्थानीय कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव को निलंबित कर दिया है। गत शुक्रवार को ऑटो रिक्शा में सफर कर रही एक महिला के गले से सोने की चेन ऑटो रिक्शा में बैठी महिला चेन स्नेचरों ने उड़ा दी थी। ऑटो रिक्शा जेसीज चौक पर पहुंचा तो उसमें यात्रा कर रही महिला के गले से सोने की चेन गायब होने की आशंका हुई। जब उसने देखा तो गलेे से चेन गायब था। संदेह पर उसने टेंपो में ही साथ बैठकर यात्रा कर रही दो महिलाओ को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों की मदद से चेन उन महिलाओं के पास से बरामद हुई। इसके उपरांत स्थानीय लोगों ने दोनों चेन स्नेचर महिलाओं को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। बाद में बिना कार्रवाई किए पुलिस ने दोनों चेन स्नेचर महिलाओं को छोड़ दिया। इस प्रकरण की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने बिना कार्रवाई के महिला चेन स्नेचरों को छोड़ने के आरोप में वरिष्ठ उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव को निलंबित कर दिया है।
No comments