अनियंत्रित वाहन घुसा दुकान में, दो घायल | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत जौनपुर-केराकत मार्ग पर हनुवाडीह के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया। घटना में वाहन सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भोगीपट्टी निवासी अन्नू विष्वकर्मा पुत्र राजेन्द्र 35 व अर्जुन गुप्ता पुत्र शिव बचन 17 वर्ष निवासी भोगी पट्टी दोनों किसी कार्यवश केराकत आये थे और अपने वाहन से वापस जौनपुर जा रहे थे। रात लगभग 11 बजे ज्यांे ही हनुवाडीह के पास पहंुचे उनकी तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर दाहिनी तरफ एक मकान में घुस गई। जिससे वाहन सवार दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना में गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। दोनो घायलो को मुफ्तीगंज सीएचसी लाया गया जहां डॉ. राजेश पासवान ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
No comments