भास्कर नगर के समाजसेवियों ने विनय शर्मा दीप का किया अभिनंदन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
ठाणे, मुंबई। कलवा (पूर्व) भास्कर नगर के समाजसेवियों सहित नगर के सम्मानित व्यक्तियों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा विनय शर्मा दीप के लेख का चयन होने की खुशी में सोमवार दिनांक 30 मई 2022 को रात्रि उनके आवास पर जाकर उन्हें तुलसी पौधा, पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर गौरवान्वित हुए।बता दे कि विनय शर्मा दीप एक सामाजिक कार्यकर्ता होते हुए एक अच्छे व्यक्तित्व के साहित्यकार भी हैं जिनकी कविता माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के 11वीं एवं 12वीं के पाठ्यक्रम में समावेश किया गया है।
दीप जी को सम्मानित करने भारतीय जनता पार्टी के सशक्त कार्यकर्ता एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर कलवा शहर सचिव केशव शर्मा, जननायक कर्पुरी ठाकुर सेवा समिति कलवा शहर महासचिव प्रेमचंद्र शर्मा उर्फ पिंटू, समाजसेवी इतेंद्र शर्मा, समाजसेवी लालचंद्र रावल, उमेश साहनी, दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता समाजसेवी राम आशीष चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी महानुभावों ने दीप जी को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
No comments