सुजानगंज पुलिस ने एक शातिर को तमंचा व कारतूस के साथ धर दबोचा | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के मार्गदर्शन में शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन पाताल के क्रम में सूचना पर संजय सिंह पुत्र लाल साहब सिंह निवासी सोनहिता थाना सुजानगंज को सोनहिता पुल के पास एक एक देशी तमंचा 315 बोर नाजायज व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह के अलावा उपनिरीक्षक ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी, आरक्षी अरूण यादव, मुख्य आरक्षी अनिल यादव, मुख्य आरक्षी रमाकान्त यादव, आरक्षी प्रदीप चतुर्वेदी, आरक्षी पवन यादव, आरक्षी सुशील शामिल रहे।
No comments