संकल्प राष्ट्रसेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह संपन्न | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
भायंदर। संकल्प राष्ट्रसेवा ट्रस्ट, न्यू गोल्डन नेस्ट द्वारा न्यू गोल्डन नेस्ट कॉम्प्लेक्स , शिवसेना नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे के कार्यालय के सामने, 24 अप्रैल से 1 मई तक श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह एवं श्रीविष्णु महालक्ष्मी यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। संकल्प के अध्यक्ष समाजसेवी शैलेश पांडे के नेतृत्व में 24 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे पोथी व कलश यात्रा का आयोजन किया गया । प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक ब्रह्मर्षि बद्री प्रसाद शुक्ल के मुखारविंद से कथा सुनाई गई। कथा के मुख्य यजमान मनोज दुबे थे । शैलेश पांडे ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद जयंती महोत्सव के उपलक्ष में विश्वशांति,विश्व एकता,जनकल्याण हेतु किया गया । संकल्प राष्ट्र सेवा ट्रस्ट द्वारा पिछले 19 वर्षों से कथा का आयोजन किया जा रहा है । पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते कार्यक्रम छोटे स्वरूप में किया गया था। इस वर्ष भव्य आयोजन किया गया।एक मई महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष में सुबह 10बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रीविष्णु महालक्ष्मी यज्ञ एवं महाप्रसाद (भंडारा )का आयोजन दोपहर 2 से 4 किया गया है।साथ ही सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर एवं मुफ्त आरोग्य चिकित्सा शिविर एवं कोविड के दौरान बेरोजगार हुए लोगो के लिए रोजगार शिबिर का भी आयोजन किया गया,जिसका सैकड़ों नागरिकों ने लाभ उठाया। साथ ही संकल्पोत्सव धार्मिक एवम सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन कथा के उपरांत रात्रि 8 बजे से बच्चों के लिए किया गया एवं उसका पुरस्कार वितरण किया गया। कथा के दौरान विशेष रूप से श्रीराम जन्मोत्सव,श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,गोवर्धनपूजन,श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह,श्रीकृष्ण सुदामा मिलन की झाकियां प्रस्तुत की गई। श्रीमद भागवत कथा का उद्घाटन शिवसेना के राष्ट्रीय संगठन अशोक तिवारी एवं दीप प्रज्वलन पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित के शुभ हस्तो से किया गया। प्रमुख अतिथि के रूप में श्री सुनील प्रभु मुख्य प्रतोत शिवसेना महाराष्ट्र विधानसभा, सांसद राजन विचारे, विधायक गीता जैन ,पूर्व राज्य मंत्री अमरजीत मिश्रा, पूर्व राज्यमंत्री डॉ अहमद राणा, पूर्व विधायक गिल्बर्ट मेंडोसा, श्री लल्लन तिवारी चेयरमैन राहुल ग्रुप ऑफ स्कूल एंड कॉलेज, श्री विजय पारेख चेयरमैन नोबेल फाउंडेशन, शिवसेना राष्ट्रीय संगठन विनोद सिंह, विरोधी पक्ष नेता धनेश पाटिल,सभापति महिला बाल कल्याण श्रीमती मीरा देवी यादव वरिष्ठ नगरसेवक मदन सिंह, शिवसेना उप जिला प्रमुख शंकर विरकर, धनेश पाटील, सुरेश दुबे संपर्क प्रमुख शिवसेना उत्तर भारतीय, नगरसेवक विक्रम सिंह विधानसभा प्रमुख मीरा भाईदर, नगरसेविका तारा घरत, नगरसेवक जयंतीलाल पाटिल , समाजसेविका का पूजा हरिश्चंद्र आमगांवकर , सुरेश सिंह उत्तर भारतीय संघ अध्यक्ष, शिवप्रकाश भुदेका पूर्व नगरसेवक, समाजसेविका आकांक्षा विरकर, पत्रकार अरुण उपाध्याय, अनिल चौहान ,समाजसेवक अमरनाथ तिवारी एडवोकेट अरुण दुबे ,साहबदीन पांडे, हरिओम पांडे, शीतला शंकर तिवारी, शैलेंद्र शर्मा, अजय दुबे, कमलेश पांडे ,उमाशंकर तिवारी,वेंकटेश दुबे, के के तिवारी,राजेश दुबे,बृजेश तिवारी, एडवोकेट राजकुमार, मिश्रा, संतोष दिक्षित, शिवशंकर तिवारी,मनोज दीक्षित,श्याम तिवारी, राजेश सिंह सोमवंशी,शिवशंकर झा, बाबूलाल शर्मा, मैथ्यू रमानी, फुल कुमार झा ,अंकिता सावंत,सुनील पवार,वीर काका,संकेत गुरव आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेश पांडे, नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे, जे पी सिंह ,मनोज दुबे, एल आर पांडे,विपिन झा ,बीएस पाठक ,विनोद तिवारी, श्रीभागवत सिंह, देवेंद्र सिंह,अनिल सिंह, रंजन झा ,नितिन ओझा,ओमप्रकाश अग्रवाल अनीता पांचाल कल्पना डेरे ,वर्षाबेन पंड्या, राधा शर्मा,रमिला पांचाल भावनाबेन मकवाना, पारुल मिस्त्री,संजय गुप्ता,आनंद मिश्रा,भोला गुप्ता,अखिलेश पांडे आर एस यादव आर आर यादव देवेश ठाकुर,शिवशंकर मिश्र, विजय पांडे,संदीप दुबे,प्रकाश बागवे,देवनाथ दुबे,हेमंत सिंह,संजीव सिंह,रविन्द्र मिश्रा, सतीश मिश्रा,ओ पी सिंह,जितेंद्र चौरसिया, गुलाब झा,हीरालाल मिश्रा,अजीत पांचाल,महेश पटेल,हीरालाल सोमानी,प्रेमधर दुबे,मोहन श्रीवास्तव,महेश राजपुरोहित,विशाल कन्नौजिया आदि ने मेहनत किया। आयोजक शैलेश पांडे ,नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
No comments