संस्कृत से विद्यार्थियों को मिलता है संस्कार:पं.राजेंद्र | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत
तेजीबाजार,जौनपुर। क्षेत्र के श्री उमा महेश्वर संस्कृत महाविद्यालय कोल के प्रांगण में अखिल भारतीय ब्रााह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी यूपी रत्न के प्रथम आगमन पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र व श्रीमद् भागवत पुराण पुस्तक देकर जोरदार स्वागत किया। इसी कड़ी में विशिष्ट अतिथि पं. श्रीपति उपाध्याय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और डॉ अतुल कुमार दुबे जिलाध्यक्ष तथा पं.बद्री नारायण मिश्र का प्राचार्य द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरु आत भगवान परशुराम और माता सरस्वती का पूजन करते दीप प्रज्वलित कर की गई यह कार्यक्रम विद्यालय के सत्रवसान पर विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. राज नारायण मिश्र पूर्व प्राचार्य द्वारा की गई। बताते चलें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूरे जिले में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इसी कड़ी में शहर में, कंधी चौराहा, तेजी बाजार चौराहा ,महराजगंज यूनियन बैंक तथा कार्यालय कैंप नाहरपुर नाथ निकेतन पर ब्लॉक अध्यक्ष अमित पाण्डेय द्वारा स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने संस्कृत महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान कहा कि संस्कृत विद्यालय से संस्कार छात्रों को मिलता है। तथा हमारे सनातन धर्म की रक्षा होती है। कर्मकांड ,व्याकरण ,ज्योतिष का ज्ञान दिया जाता है विद्यालय के प्राचार्य डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र को वाराणसी मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त करते हुए प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी यूपी रत्न राष्ट्रीयध्यक्ष,पं.श्रीपति उपाध्याय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ अतुल कुमार दुबे जिला अध्यक्ष, पं. राज नारायण मिश्र, पं.बद्री नारायण मिश्र, डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र, पं.धर्मेंद्र तिवारी, कौशलेंद्र पाण्डेय, जगदीश उपाध्याय,वसंत पाठक,राजेश पाण्डेय, अमित पाण्डेय, अरविंद मिश्रा, माताफेर मिश्रा, महेंद्र उपाध्याय,संजय तिवारी,पंकज पाण्डेय, उपदेश कुमार मिश्र ,रमाशंकर मिश्र,सुनील पाण्डेय, आदेश मिश्र,शरद मिश्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
No comments