निषाद पार्टी ने ब्लॉक कार्यकारिणी का किया विस्तार | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
तेजी बाजार,जौनपुर। विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही निषाद पार्टी ने कार्यकारिणी भंग कर दिया था। जहां रविवार को वाराणसी मंडल प्रभारी बनारसी लाल निषाद के नेतृत्व में विधानसभा बदलापुर की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया साथ ही पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए श्री निषाद ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा है। साथ ही पदाधिकारियों को बूथ कमेटी का शीघ्र ही गठन करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। वहीं त्रिशाला बनवासी को अनुसूचित महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। इस मौके पर मंडल सह प्रभारी रामराज निषाद, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विद्यावती सरोज, जिला सचिव अजय निषाद, जिला उपध्यक्ष डॉ लालता प्रसाद निषाद, उषा निषाद, गीता केवट, रविन्द्र, अभय राज नाविक, अरविन्द निषाद सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments