धार्मिक विचारों की गेना देवी के निधन से शोक की लहर | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। नाडकर्णी पार्क मनपा हिंदी शाला क्रमांक - 2 के वरिष्ठ शिक्षक लल्लन रामलवट यादव की मां श्रीमती गेना देवी (उम्र - 93 वर्ष) का 13 मई को उनके मूलप्रदेश गांव मानापुर,चांदा,सुल्तानपुर में सायंकाल आकस्मिक निधन हो गया। आपकी माताश्री अत्यंत ही धार्मिक विचारों से ओतप्रोत,सरल तथा शांत स्वभाव की सामाजिक वयोवृद्ध महिला थी। उनके आकस्मिक निधन से घर,गांव तथा मुंबई शहर के चिरपरिचित शिक्षक समाज में शोक की लहर छा गई।उनके निधन से मुंबई मनपा के पूर्व अधिकारी रामचंद्र आर पांडेय, रामहित यादव,चंद्रकेश सिंह, जयराम केवट,जगदीश गायकवाड , पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामअवतार यादव, ग्राम पंचायत वर्तमान प्रधान मुकेश तिवारी, राम चरन यादव प्रधान गोपाल पुर,मुन्नीलाल सिंह, कन्हैयालाल सिंह सहित मुख्याध्यापक/शिक्षक नरेंद्र सिंह, राम सहाय शर्मा, शिव बहादुर सिंह ,रामकेदार यादव, विजय बहादुर त्रिपाठी, विजय यादव, जयनाथ यादव, सूर्यकांत विरकर, उमाशंकर यादव, कमला शंकर यादव, विनोद कुमार मिश्र,लीलावती सिंह , स्नेहा शिंदे,हवलदार सिंह,लल्लन सिंह,पवन कुमार शुक्ला, निर्मला मिश्रा,लक्ष्मी नारायण पाठक, लक्ष्मीशंकर उपाध्याय,राजेश सिंह,विजय सिंह, अजय सिंह, आनंद सिंह, पंचदेव मौर्य, भगवान भुसारा,किशोर जाधव, प्रितपाल कौर अरोरा, देवेंद्र कुमार सिंह, प्रतापगढ़ जनपद लेखपाल संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीपाल यादव, प्रमुख साहित्यकार शिव पूजन पांडेय, शिक्षक सेना के उप कार्याध्यक्ष उपेंद्र राय, आलोक सिंह, राम अवतार यादव, हरेंद्र यादव, सुनील पांडेय, ओमप्रकाश मिश्र,अशोक भट्ट,राजेश दुबे, अजय कुमार पाल,नवीन कारेमोर,शैलेंद्र खोबराकडे ,चेतराम गुप्ता , एडवोकेट वंश बहादुर सिंह सहित शिक्षा तथा समाज के गणमान्य लोगों ने शिक्षक लल्लन यादव की मां के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।
No comments