मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। क्षेत्र के ताखा पश्चिम स्थित राम अवध यादव गन्ना कृषक पीजी कॉलेज में तीसरे चरण में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए गये मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ राम शब्द यादव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधाकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं है लड़कियों को लड़कों से अपने को कम नहीं समझना चाहिए अपने अंदर जो असुरक्षा का भय है इससे जागरूक होकर उससे बाहर आकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ कर विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी शेषमणि यादव सहित आदि उपस्थित रहे।
No comments