भाजपा सरकार में प्रदेश कई मामलों में बना रोल मॉडल | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ समाप्त
मछलीशहर,जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे और अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा की 2017 से पहले प्रदेश को गुंडाराज और भ्रष्टाचार के रूप में याद किया जाता था लेकिन 2017 के बाद योगी की सरकार बनने पर उतरप्रदेश ने पूरे देश में कई मामलों में अपनी अलग पहचान बनाते हुए एक रोल मॉडल विकसित करने का काम किया। कहा की कोरोना की दूसरी लहर में सरकार के श्रेष्ठ प्रबंधन की सराहना खुद वि·ा स्वास्थ्य संगठन ने की थी। कोरोनावायरस के बेहतर प्रबंधन के मामले में उत्तर प्रदेश पूरे देश में एक रोल मॉडल बन कर उभरा। 2017 से 2022 के बीच की यह पहली सरकार रही जिसके पूरे कार्यकाल में एक भी दंगा कहीं नहीं हुआ। सरकारी संपत्ति के नुकसान पर दंगाइयों की निजी संपत्ति से वसूली करने का फरमान योगी ने जारी कर संदेश दे दिया था कहा कि पहले मामूली बात पर बसों के शीशे तोड़ने और रेलवे की बोगियों में आग लगाने सरकारी अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले लोग चेत जाएं अन्यथा उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने में सरकार देर नहीं लगाएगी। योगी शासन में कड़े रु ख के कारण आज सरकारी संपत्ति यानी हमारी संपत्ति का नुकसान रु क गया है। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली प्रदेश की हर बेटी को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51000 का नगद प्रोत्साहन दिया जा रहा है। सामूहिक विवाह का आयोजन सरकारी खर्चे पर किया जा रहा है ताकि गरीब बेटियों के हाथ उसी धूमधाम से पीले हो सके जैसे अन्य अमीरों की लड़कियों के होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामविलास पांडेय तथा संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने किया। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में भैया राम पटेल, सुरेश गुप्ता, डॉ श्याम दत्त दुबे कमलेश सिंह, जयेश सिंह ,शिव शंकर गुप्ता, ब्राह्मदेव तिवारी ,अनुराग सिन्हा,आशा मौर्या, मीना पटेल पूजा श्रीवास्तव सरोज जायसवाल प्रभा सिंह और सुरेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments