कंटेनर आने के बाद भी सड़कों पर फेंका जा रहा कूड़ा | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
- शिकायत करने के बाद भी ईओ की सेहत पर कोई असर नहीं
- जिला प्रशासन भी नहीं बदल पा रहा नगर पालिका की कार्यप्रणाली
जौनपुर। नगर में साफ सफाई का दावा करने वाला नगर पालिका स्वंय बीमार लग रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कंटेनर आने के बाद भी निर्धारित स्थानों पर कूड़ा डालने के लिए अभी तक नहीं रखा गया। मौजूदा समय में सफाई कर्मी सड़क पर ही कूड़े फंंेक रहे हैं जिससे कूड़ा आस पास बिखर रहा है। ईदगाह के सामने स्थित एसआर हॉस्पिटल के सामने सोसायटी का कूड़ा काफी संख्या में डंप हो रहा है। अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा से कई बार इसकी शिकायत करने के बावजूद भी उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
हालत यह है कि अस्पताल में आने वाले मरीज़ कूड़े से उठती दुर्गंध से पेरशान हैं लेकिन नगरपालिका प्रशासन पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी में सड़क ों पर पड़े कूड़े और नालियों से उठती दुर्गंध से आम जनता बेहाल है लेकिन शिकायत के बाद भी इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिला प्रशासन भी नगर पालिका की कंुभकरणी नींद को नहीं जगा पा रहा है।
नगरपालिका अध्यक्ष माया टंडन भी मूक दर्शक बनी हुई हैं। वह भी नगर में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान की गुणगान कर रही हैं लेकिन हकीकत में कुछ और नजर आ रहा है। आखिर नगरपालिका की यह कार्यप्रणाली कब सुधरेगी और आम जनता गंदगी से निजात पायेगी।
No comments