मकान की खिड़की काटकर एक लाख का सामान चोरी | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
बरसठी,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पदुमपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक घर की खिड़की काटकर अंदर घुसे और वहाँ रखे करीब एक लाख का जेवरात व कपड़ा समेट ले गए। चोरी की जानकारी होने पर घटना की शिकायत पुलिस से की गयी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को देखकर वापस बैरंग लौट आयी। उक्त गांव में दातादीन मिश्रा अपने नातिन की शादी में सपरिवार सूरत गए हुए हैं। घर पर किसी सदस्य के न होने पर चोर फायदा उठाकर रात को मकान के पीछे खिड़की का छड़ काटकर अंदर घुस गए। बक्सा, पेटी, बैग व अलमारी का लॉक तोड़ दिया। घर का नौकर मधु महतो बरामदे में सोया था वह जब रात को उठा तो चोर भाग गए। शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुट गए। घटना की सूचना 112 पुलिस को दिया रात में ही पुलिस मौके पर पहुची लेकिन कुछ पता नहीं चला। गृह स्वामी दातादीन के भतीजे मनोज मिश्र के अनुसार सोने की चैन, अंगूठी, चांदी की थालियो साथ कपड़ा तथा साढ़े सात हजार रु पए नगदी उठा ले गए। चोरी हुए सामानों की कीमत करीब एक लाख रु पए बताई जा रही है।
No comments