कविता | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
कविता
साहित्य का ख़जाना भारत में अनमोल है
साहित्य राष्ट्र की महानता
और वैभव का दर्पण होता है
साहित्य को आकार देने में संस्कृति
और परंपराओं का महत्वपूर्ण रोल होता है
जो साहित्य और कविताएं सामाजिक कल्याण
पर केंद्रित है वह कालजई होती है
यही कारण है रामायण और महाभारत
जैसे महाकाव्य आज भी हमें प्रेरणा देते हैं
लेखक कवि बुद्धिजीवी पत्रकार को सलाम है
उनकी लेखनी अस्त्र महत्वपूर्ण कलम है
सच्चाई को लेखनी से सलाम करते हैं
बुराई का धागा तीव्र कलम अस्त्र से काटते हैं
साहित्य को जीवंतमय बनाने में
प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का महत्वपूर्ण रोल है
साहित्य का ख़जाना भारत में अनमोल है
कायम रखने में हमारे पूर्वजों का विशेष रोल है
-लेखक- कर विशेषज्ञ, साहित्यकार, स्तंभकार कानूनी लेखक, चिंतक कवि, एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र
No comments