आजादी से लेकर कायस्थ समाज कर रहा देश सेवा: आरके सिन्हा | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
संगत पंगत द्वारा कायस्थ प्रतिनिधि सम्मेलन समारोह आयोजित
जौनपुर। सामाजिक संगठन संगत पंगत द्वारा पूर्वांचल कायस्थ प्रतिनिधि सम्मेलन व सम्मान समारोह व दिव्य संस्कृतिक प्रोग्राम मंगलम लान मियाप्ंाुर में जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संचालन राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने किया। जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद व संगत पंगत के संस्थापक अध्यक्ष आर के सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि संगत पंगत संगठन राष्ट्रहित व समाजहित के लिए पूरे देश मे कार्य करती हैं। आज इस संगत पंगत में पूरे देश से लोग शामिल हुए जो एक नई शुरूआत हैं यह संगठन कायस्थ समाज के साथ साथ हर समाज की सेवा के लिए कटिबद्ध हैं। पूर्व सांसद ने कहा की कायस्थ समाज देश की आजादी से लेकर आज तक देश के लिए कार्य कर रही हैं। संगत पंगत ने आरके सिन्हा को सम्मानित किया। पदमश्री पदमभूषण सुरेंद्र शर्मा अंतर्राष्ट्रीय हास्य कलाकार ने कहा की 77 साल के उम्र में पहली बार जौनपुर आया हूं। श्री शर्मा ने अनेक कविता पाठ कर लोगो को हँसाकर लोट पोट कर दिया। संगत पंगत ने कायस्थ रत्न से प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार शशिराज सिन्हा , चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा, राष्ट्रीय केसरिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वि·ा कायस्थ महासंघ प्रशांत श्रीवास्तव एडवोकेट व वि·ा हिन्दू संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव मिर्जापुर, अवनीश श्रीवास्तव पत्रकार,अरविंद श्रीवास्तव ,सीएमओ प्रतापगढ़, डीआईजी जेल शशि श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना, कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना, पूर्व सूचना आयुक्त,मनमोहन श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष कायस्थ महासभा अध्यक्ष लखनऊ पवन भास्कर भजन सम्राट पंकज सिन्हा, मुम्बई से आई कलाकार सृष्टि सिन्हा शैली गगन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगत पंगत कार्यक्रम प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वि·ा प्रकाश श्रीवास्तव, दीपक,अंकित श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, महामंत्री सुलभ श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, अतीश श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव, संगठन महामंत्री अमित श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट, अर्पित, आनंद श्रीवास्तव, अतीश श्रीवास्तव, डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव, खुशभु श्रीवास्तव आदि संरक्षक मंडल के संरक्षक व पदाधिकारी मौजूद रहे।
सिटी स्टेशन पर आरके सिन्हा का हुआ स्वागत
जौनपुर। संगत पंगत के संस्थापक आरके सिन्हा के नगर के सिटी स्टेशन पर पटना से पहंुचने पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल एडवोकेट जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी के नेतृत्व में गाजा बाजा आतिशबाजी के साथ जोरदार माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया स्टेशन पहंुचने पर नरेंद्र मोदी जि़ंदाबाद आरके सिन्हा जि़ंदाबाद के नारों से पूरा स्टेशन गूंज उठा। स्वागत करने वालो में प्रदीप श्रीवास्तव, डीओ प्रदीप अस्थाना, सुनील अस्थाना, राकेश श्रीवास्तव साधु, प्रदीप श्रीवास्तव, आडिटर महेंद्र गुप्ता, दीपक मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया सहित अनेक लोगो ने जोरदार स्वागत किया व भाजपा कार्यकर्ता दुपहिया वाहन जुलूस के साथ डाक बंगले तक गए।
No comments