महराजगंज पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
महराजगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के आपराधिक कार्य की रोकथाम, गिरफ्तारी, बरामदगी तथा अनावरण हेतु शेष अभियोगों के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में थानाध्यक्ष संतोश शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त मोहित गौतम पुत्र रामयश गौतम निवासी बसहरा कला थाना महराजगंज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष शुक्ल थानाध्यक्ष थाना महराजगंज के अलावा उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र सिंह, आरक्षी रवि कुमार, गोविन्दा चौहान शामिल रहे।
![]() |
Ad |
No comments