भायंदर में मनाई गई डॉ. उमेश चंद्र शुक्ल के विवाह की रजत जयंती | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
भायंदर। प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. उमेश चंद्र शुक्ल अध्यक्ष, हिंदी विभाग महर्षि दयानंद कॉलेज परेल की मुंबई के विवाह की रजत जयंती समारोह का आयोजन नामदास मैरेज हाल भाईंदर पूर्व में बड़े धूमधाम से मनाया गया। वैदिक विधि से दीप प्रज्ज्वलन कर, सत्यनारायण कथा, सप्तपदी अभिमंत्रित मंत्रो के साथ अग्नि को साक्षी मानकर के अग्नी के फेरे, जयमाल एवं केक काटकर उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर डॉ.उमेश चन्द्र शुक्ल के पिता श्री ओंकार नाथ शुक्ल एवं माँ श्रीमती सुशीला देवी ने पुत्र एवं पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया।
उत्तर भारतीय समाज के ब्रम्हाण कुल गौरव डॉ. राधेश्याम तिवारी, डॉ. हृदयनारायण मिश्र, डॉ. सुधाकर मिश्र, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, केशव चौबे चार्टर्ड एकाउंटटेंट, भाजपा मीरा भाईंदर के जिला अध्यक्ष रवि व्यास, नगरसेवक मदन उदितनारायण सिंह, नगरसेवक श्रीप्रकाश सिंह मुन्ना, मंडल अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, जोरावर सिंह, न्यूज 24 के रिपोर्टर प्रशांत पांडेय, उत्तरशक्ति के संपादक शिवकुमार शुक्ल, फ़िल्म डायरेक्टर राजेश सिंह, सं.मुरलीधरधर पांडेय, श्री जे.एन. तिवारी, आर.जे मिश्र वकील राकेशमणि त्रिपाठी शास्त्री, शारदा पांडेय, संतोष पांडेय, अनिल सिंह, सत्य प्रकाश सिंह कालीशंकर शुक्ल, पल्टू शुक्ल, समाजसेवी उमेश शुक्ल एवं भारती श्रीवास्तव, पूर्णिमा पांडेय, नेहा त्रिपाठी रमेश यादव के साथ मुंबई महानगर के साहित्यकार, पत्रकार, व्यापारी एवं समाज के गणमान्य लोगो के साथ शुक्लजी के गाँव बेहड़ा जौनपुर के सैकड़ों लोगो ने शुभाशीर्वाद प्रदान किया।
No comments