महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मीरगंज,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कोइलहा में एक महिला ने अपने ही पड़ोसी पर नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है। महिला ने मीरगंज पुलिस को लिखित सूचना देते हुए आरोप लगाया है कि वह घर के दरवाजे पर बैठी थी और उसकी 14 वर्षीय बेटी घर के अंदर सो रही थी। रात 12 बजे के करीब नशेड़ी पड़ोसी घर मे घुस कर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर सुनकर वह जाग गई। विरोध करने पर उसने माँ बेटी दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। उसने बताया कि रात में 112 नम्बर पुलिस आई थी लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था।
No comments