स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगा प्रसाद तिवारी का निधन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
पुलिस द्वारा दी गई अंतिम सलामी
सुजानगंज,जौनपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगा प्रसाद तिवारी का रविवार को निधन हो गया। वे जिले के एक मात्र स्वतंत्रता संग्रामी बचे थे। उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। करीब सौ वर्षीय स्व. गंगा प्रसाद को लगभग एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी आखिरकार उनकी सांसे रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे रूक गई। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश को समर्पित कर दिया था। 10 जनवरी 1923 को बेलवार स्थित सर्वेमऊ ग्राम सभा में स्व. तिवारी के बड़े पुत्र के रु प मे अवतरित हुए। इन्होंने महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन 1942 से लेकर 1947 के बीच कई बार राष्ट्रहित कार्य करने के लिए जेल गये। देखभाल कर रहे भतीजे अरु न तिवारी ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अपने साथियों के साथ सन 1943 में पृथ्वीगंज के धाकड़ गंज गांव में एक मंदिर पर बैठकर योजना बना रहे थे उसी समय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया तथा रास्ते भर मारते पीटते गए और पानी मांगने पर तालाब का गंदा पानी दे रहे थे। पट्टी न्यायालय से उन्हें सजा हो गई सजा भुगतने के बाद फिर वे अपने गांव वापस आ गए। गांधी जी के आह्वान पर वर्धा चले गए जहां गांधी जी के आंदोलन क्षेत्रों में जाते हुए कार्य करने लगे और 1947 तक विभिन्न सम्मेलनों में शामिल हुए। आजादी के बाद वे वापस आ गए। आज उनके निधन से पूरा क्षेत्र शोकाकुल ह। उपजिलाधिकारी मछलीशहर ज्योति सिंह तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर शुभम तोदी एवं थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा थाना पुलिस द्वारा अंतिम सलामी दी गयी। इस मौके पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान राहुल तिवारी, सियाराम तिवारी ,विनोद तिवारी के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
No comments