कृषि गोष्ठी में किसानों को किया गया जागरूक | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
बख्शा,जौनपुर। स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र पर शुक्रवार को बक्शा व सिकरारा ब्लॉक के दर्जनों किसानों की सँयुक्त जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मौजूद कृषि वैज्ञानिकों ने इफको नैनो यूरिया के प्रयोग विधि तथा फसलों में होने वाले लाभ की जानकारी दी। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने किसानों को लाभप्रद खेती के तरीकों की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को पुरानी पद्धति की खेती के बजाय नई तकनीकी खेती का प्रयोग करना होगा। इफको के पूर्व स्टेट हेड अजय सिंह व क्षेत्रीय अधिकारी संजय सिंह ने इफको नैनो यूरिया के फायदे बताते हुए उनकी प्रयोग विधि की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच व भाजपा नेता अवनीश दूबे एवं अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय ने किया। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. सुरेंद्र प्रताप सोनकर, कैलाश सिंह, राम सिंह, मुन्ना सिंह, रामजीत मौर्या सहित तमाम लोग मंचासीन रहे। संचालन ब्राह्मजीत सिंह ने किया।
No comments