मछली मारने के विवाद में छह गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
सुइथाकला,जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के अमारी गांव में मछली मारने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उभय पक्ष से छह लोगों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव में तालाब में मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 उभय पक्ष के लोगों को थाने पर लायी। थाने पर पहुंचते हीं दोनो पक्ष फिर आपस में विवाद करना शुरू कर दिए। मौके पर मौजूद वरिष्ठ उपनिरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने उभय पक्ष से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमे प्रथम पक्ष से उक्त गांव निवासी रोहित गौतम, विजय कुमार, नीरज कुमार व द्वितीय पक्ष से सदा राम बिन्द, अतुल बिन्द व ध्रुव राज बिन्द शामिल हंै। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरूद्ध सीआरपीसी 151/107/116 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
No comments