दो महिला उच्चकों को नागरिकों ने दबोचा, तीन फरार | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
चेन छीनकर भाग रही थी महिलाएं
शाहगंज,जौनपुर। शुक्रवार की दोपहर बाजार करने के लिए ऑटो रिक्शा पर सवार होकर नगर के जेसीज चौक पर पहुंची महिला की गले की सोने की चेन छीनकर पांच महिला उचक्का भागने लगीं। पीडि़त महिला ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने दो महिला उचक्के को धर दबोचा जबकि तीन महिला उचक्का मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने सोने की चेन बरामद करते हुए दोनों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर के अयोध्या मार्ग गौशाला निवासी सरोज लता पत्नी राजू शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे नगर में बाजार करने के लिए ऑटो रिक्शा पर सवार होकर नगर के जेसीज चौक पर पहुंची ही थी कि अचानक ऑटो में सवार पांच महिला उच्चको मे से एक महिला उचक्के ने सरोज लता के गले की सोने की चेन छीनकर भागने लगीं। सरोज लता ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने दो महिला उच्चको को धर दबोचा जबकि तीन अन्य महिला उचक्का मौक ा देखकर फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं की तलाशी ली तो उसके पास से सोने की चेन बरामद हुई। लोगों ने दोनों महिलाओं उच्चको को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
No comments