दुराचार का आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के कोहड़ा गाँव में महिला को शादी का झांसा देकर दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गाँव की महिला का विवाह क्षेत्र के कोहड़ा गाँव में हुआ था। महिला को उसकी ससुराल के पड़ोसी युवक ने उससे शादी का झांसा देकर काफी समय से दुराचार करता रहा। महिला के शादी का दबाव बनाने पर उसके साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता की तहरीर पर पखवाड़ेभर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी रही। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। रविवार को मुखिबर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रोहित यादव पुत्र लाल बहादुर निवासी कोहड़ा को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
No comments