राजीव श्रीवास्तव प्रांतीय उपाध्यक्ष व सुनील कुमार सिहं चुने गए जोनल अध्यक्ष | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित कार्यकारिणी का चुनाव बुलंदशहर में 15 मई को सम्पन्न हुआ। जिसमें जानपद जौनपुर राजीव कुमार श्रीवास्तव प्रांतीय उपाध्यक्ष व सुनील कुमार सिहं जोनल अध्यक्ष निर्वाचित हुये। प्रांतीय कार्यकारिणी के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन रविवार को मिटिंग हाल कलेक्ट्रेट में रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार वर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम के आयोजक कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि डीएम एवं सीडीओ अनुपम शुक्ला को मेमेंटी एवं शाल भेंट कर स्वागत किया। डीएम ने दो सेवा निवृत हुए कलेक्ट्रेट कर्मचारी होरी लाल एवं मोहम्मद बेलाल को माला पहना कर एवं शाल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, प्रांतीय अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, प्रांतीय महामंत्री अरबिन्द वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अनिल अगीहनोत्री, जिलाध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव, जिला मंत्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह आदि लोगों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने किया।
No comments