ठाकुरबाड़ी में श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। एक मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस उन लागो के लिए समर्पित है जो दुनियां और देश के निर्माण में कड़ी मेहनत करके अपना सबसे महत्वपूर्ण योगदान देते है। यह बातें तहसीलदार बदलापुर मृदुला दुबे ने स्थानीय ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर महिला श्रमिको के बीच कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था प्रमुख डॉ. कुंवरानी अजू सिंह ने कहा कि 1 मई 1923 के दिन मजदूरो के अनिश्चित काम के घंटो को घटाकर 8 घंटे सुनिश्चित किया गया था। इसी क्रम में मिशन शक्ति फेज 4 के तहत संस्था प्रमुख ने तहसीलदार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उनके उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अंजू सिंह ने कहा कि समाज में सराहनीय कार्य करके नारी शक्ति का उदाहरण पेश किया है। इस अवसर पर श्रमिकों को संस्था द्वारा श्रमिक पंजीयन कार्ड बदलापुर क्षेत्र की तहसीलदार मृदुला दुबे द्वारा वितरित किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जूही मिश्रा ने श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करते हुए इस वर्ष की मुख्य विषय सकारात्मक सुरक्षा और स्वास्थ्य संस्कृति का निर्माण करने के लिए मिलकर कार्य करने के विषय पर प्रकाश डाला। महिला श्रमिको को संस्था द्वारा विशेष उपहार प्रदान किया। इस मौके पर शीला दुबे, अंकिता, मंजू सिंह, प्रीती बरनवाल, लालमनी मिश्र, नीरज सिंह, आदि उपस्थित रहे।
No comments