नालासोपारा,वसई, विरार के डॉक्टरों ने किया नाट्य कला क्षमता का प्रदर्शन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
पालघर। नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं डाॅक्टर्स के कलागुणोंको निखारने के उद्देश्य से बनी संस्था "कलास्पर्श" द्वारा संयुक्त रूप से नालासोपारा - वसई - विरार क्षेत्र के डॉक्टर्स के लिये दिनांक 24 अप्रैल, 2022 को "मोनो एक्ट फीस्ट" एकल अभिनय का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे डॉक्टर ऋजुता दुबे,डॉक्टर समीर वैद्य, डॉक्टर सोनल शिंदे, डॉक्टर श्रीकांत पाटील,डॉक्टर स्वाती भिंगारे, डॉक्टर अपर्णा निजाई, डॉक्टर कृतिका वायकोळे, डॉक्टर संजय मांजलकर, डॉक्टर सुरेखा धनावडे,डॉक्टर सुरेश पाटील, डॉक्टर सुरज गायकवाड, डॉक्टर मोना त्रिवेदी, एवं डॉक्टर अमृता कापसे इन 13 सुप्रसिद्ध डॉक्टर्स ने अपने बेहतरीन नाट्यकला का एकल अभिनय के रूप में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रेणुका पाटील एवं डॉक्टर श्रीकांत सिंह ने किया, आभार प्रदर्शन डॉक्टर ज्योती राठी ने किया ।महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर ओमप्रकाश दुबे, संस्था की विश्वस्त डॉक्टर ऋजुता दुबे एवम प्राचार्या डॉक्टर हेमलता शेंडे इनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। "कलास्पर्श" द्वारा आयोजित यह तिसरा कार्यक्रम है प्रथम कार्यक्रम कवि संमेलन एवं द्वितीय कार्यक्रम गायन के रूप मे प्रस्तुत किया गया था। सौ से ज्यादा दर्शको के साथ कार्यक्रम बहुत ही उत्साह भरे माहौल मे संपन्न हुआ।
No comments