जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें विनय शर्मा | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। देश के सभी राज्यों में राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक कार्य करने वाली राष्ट्रीय संस्था जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति (रजि) संस्था विगत कई वर्षों से देश के करीब करीब सभी राज्यों में कार्यकारिणी गठित कर सामाजिक कार्य कर रही है! विगत 2 वर्षों से वैश्विक महामारी को देखते हुए सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति संगठन का क्रिया कलाप पूर्णतया बाधित रहा! रविवार दिनांक 3 अप्रैल 2022 सायंकाल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग धनलक्ष्मी कार्यालय बांद्रा कोर्ट परिसर मुंबई में आयोजित की गई जिसमे सर्व पंजीकृत पदाधिकारी सैन हरिकेश शर्मा नन्दवंशी, हरिशंकर शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, सन्तोष निरंकार शर्मा, अनिल शर्मा अधिवक्ता, अमर नाथ शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद ठाकुर का समावेश रहा।राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ठाकुर ने अपने व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के बढ़ने के कारण स्वेच्छा से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।उक्त मिटिंग में समावेशित पदाधिकारी गणों द्वारा सर्वसम्मती से एंव निर्बिरोध रूप से समाज के सर्व हितैषी समाजसेवी, जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति के सक्रिय एवं सशक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी,राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलमकार,लेखक,कवि एवं पत्रकारिता जगत में स्थान कायम करने वाले कवि विनय शर्मा दीप जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया!सभी पदाधिकारी उद्गम मन से राष्ट्रीय अध्यक्ष के सानिध्य मे संगठन के नियमावली को ध्यान मे रखते हुए सहयोगात्मक कार्य और संगठन के विस्तार एवं विकास को गति देने का संकल्प लिया!उत्कृष्ट समाजसेवी अत्यन्त ऊर्जावान,युवा उल्का पिण्ड "कवि विनय शर्मा दीप" को सैन (नाई) समाज का सामाजिक संगठन जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति संगठन के अत्यंन्त गौरवशाली पद "राष्ट्रीय अध्यक्ष" बनने पर देश के सभी प्रदेशों से समाजसेवियों,शुभचिंतकों ने कोटि कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं दी! विनय शर्मा दीप जौनपुर उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं! जिन्होंने मुंबई में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात जौनपुर टीडी कॉलेज से परास्नातक की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात पुनः मुंबई में 2002 से स्थाई रूप से निवासी बनकर समाज सेवा,साहित्य सेवा एवं जन सेवा का कार्य बड़ी सक्रियता के साथ कर रहे हैं!ऐसे व्यक्ति का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना संभवत समाज का उत्थान है और वह व्यक्ति समाज का आईना बनकर समाज का नवीन कायाकल्प करने में कोई कमी,कसर नहीं करेगा! नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय शर्मा दीप से पूछे जाने पर उन्होंने कहा समाज का हर एक पदाधिकारी स्वच्छ छवि वाला होगा जो स्वच्छ समाज का निर्माण करेगा|
No comments