सड़क दुर्घटना में दो घायल | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहंुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात नगर से अपने घर बाइक से जा रहा खरौना गांव निवासी अशोक कुमार (40) पुत्र श्री राम यादव शुक्रवार को नगर से अपने घर जाते समय मेनरोड के राधा-कृष्ण मंदिर समीप ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं शनिवार की दोपहर परिक्षा केंद्र से लौट रहे कानामऊ गांव निवासी अध्यापक अभिषेक वर्मा (32) पुत्र सुरेंद्र नाथ वर्मा सुल्तानपुर रोड स्थित खनुआई गांव समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहंुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर अशोक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
No comments