नववर्ष के साथ पं. शिवप्रकाश जौनपुरी का किया गया अभिनंदन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था काव्य सृजन के संस्थापक अध्यक्ष पंडित शिव प्रकाश जौनपुरी के 53 वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार 1 अप्रैल 2022 को गूगल मीट पर आयोजित कर उन्हें साहित्यकारों द्वारा जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हौसला प्रसाद अन्वेषी ने की तथा मंच का भव्य संचालन कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप ने किया। उपस्थित साहित्यकारों में सम्मान मूर्ति पंडित शिव प्रकाश जौनपुरी के अतिरिक्त आनंद पांडे केवल, पंडित श्रीधर मिश्र, माता प्रसाद शर्मा, सौरभ दत्ता, अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल, यशपाल सिंह यस, रामनिवास शर्मा, रवी मोहन अवस्थी, वीरेंद्र कुमार यादव, मनिंद्र सरकार एवं वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ तिवारी मूर्धन्य आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने जौनपुरी जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुंदर काव्य पाठ किया तथा अंत में सौरभ दत्ता ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
No comments