दूसरे दिन भी दोनों शक्तिपीठों पर श्रद्धालुओं की रही भीड़ | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
सुबह शुरू हुआ दर्शन पूजन देर रात तक चलता रहा
जौनपुर। नवरात्र के दूसरे दिन भी मां शीतला चौकिया धाम एवं मैहर देवी सहित जनपद के अन्य दुर्गा मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। अधिकांश श्रद्धालु मां शीतला चौकिया का दर्शन पूजन करने के बाद विंध्यवासिनी धाम में मत्था टेकने के लिए रवाना हो गये। मान्यता यह है कि मां शीतला चौकिया का दर्शन पूजन करने के बाद जो भक्त विंध्याचल में शक्तिपीठ का दर्शन पूजन करने से मां का आशीर्वाद भरपूर मिलता है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सुबह मां का श्रृंगार करने के बाद भक्तों के दर्शन पूजन के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया जाता है। मां का दर्शन पाने के लिए चिलचिलाती धूप में भक्त घंटो अपनी बारी आने का इंतजार करते नजर आये। अमूमन यही दृष्य माँ मैहर देवी मंदिर में भी देखने को मिला। भक्तों के जयकारे से आस पास का इलाका पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। मां चौकिया धाम में दूर दराज से भक्त दर्शन पूजन करने के साथ साथ मुंडन संस्कार भी करा रहे हैं। उधर मंदिर परिसर से कुछ दूर ही चार पहिया वाहनों को रोक दिया जा रहा है ताकि दूर दराज से आने वाले भक्तों को दर्शन पूजन करने में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। दोनों प्रसिद्ध शक्ति पीठों के अलावा अन्य प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं। मंदिर परिसर में पुरूष और महिला कांस्टेबलों को ड¬ूटी पर लगाया गया है जिससे महिलाओं को दर्शन पूजन मंे किसी प्रकार की दिक्कतें न हों। दुर्गा मंदिरों में सुबह शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक चल रहा है। भक्ति गीतों से मंदिरों के आस पास का इलाका भी पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है।
No comments