हर्ष पूर्वक मनाया गया मलयालम विषु पर्व | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
प्रणवम् स्कूल ऑफ़ चिल्ड्रेन स्कूल में हुआ कार्यक्रम
सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के प्रणवम् स्कूल ऑफ़ चिल्ड्रेन में मलयालम नव वर्ष के उपलक्ष्य में विषु पर्व हर्ष पूर्वक मनाया गया। जहां पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ प्रमोद के सिंह ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित करने के उपरांत उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा विषु नामक इस पर्व को पूरे केरल तथा कर्नाटक के कुछ हिस्सों में काफी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को मनाये जाने को लेकर कई सारे कारण है। इस पर्व को मलयालम नव वर्ष के रु प में भी मनाया जाता है। इसके साथ ही इसी दिन केरल में धान के फसल की बुवाई की शुरु आत होती है। इसलिए किसानों के लिए भी एक खुशी का अवसर होता है, जिसमें कीसान अपने पिछली फसल के लिए ई·ार को धन्यवाद देते हैं और अगली फसल के अच्छे पैदावार की कामना करते है। इसके साथ ही इस पर्व को मनाने के पीछे खगोलीय तथा धार्मिक कारण भी हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन सूर्य सीधा पूर्व दिशा से भगवान विष्णु के ऊपर पड़ता। यहीं कारण है कि इस दिन भगवान विष्णु और उनके अवतार भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। अपने इस वरदान के कारण वह स्वयं को अजेय समझने लगा। अपने शक्ति के अहंकार में चूर होकर वह सभी लोकों का स्वामी बनने का स्वप्न देखने लगा और अपनी शक्ति से इंद्र, वरु ण, अग्नि, वायु आदि जैसे देवताओं को परास्त कर दिया। शक्ति के घमंड में उसने कई सारे संतो और 16 हजार स्त्रियों को भी बंदी बना लिया।उसके इस उत्याचार से परेशान होकर सभी देवतागण और ऋषिमुनि भगवान श्रीकृष्ण के पास पहुंचे। भगवान श्रीकृष्ण ने उनकी विनती को स्वीकार करते हुए नरकासुर पर आक्रमण कर दिया और अपने सुदशर््ान चक्र से नरकासुर के दो टुकड़े करके उसका वध कर दिया। इस प्रकार से उन्होंने अत्याचारी तथा आततायी नरकासुर का अंत करके लोगों को उसके अत्याचारों से मुक्त किया। मान्यताओं के अनुसार यह भी कहा जाता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का भी वध किया था। इसके साथ ही लोगों का मानना है कि इसी दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार योगे·ार श्रीकृष्ण ने नरकासुर का भी वध किया था। यहीं कारण है की इस दिन विष्णु भगवान की पूजा के साथ ही इस दिन उनके कृष्ण की अवतार की पूजा सबसे अधिक की जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य शिल्जा प्रमोद के सिंह ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन कुलदीप पाण्डेय व आए हुए अतिथियों के प्रति विजय शंकर दुबे ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र छात्राएँ व सुनीता सोनी, नेता तिवारी, नीता यादव, शूरभी सिंह, सिद्धार्थ, पंकज सिंह, पंकज माणि तिवारी, अजित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
No comments