उल्हासनगर में परशुराम भगवान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
ठाणे। ब्राह्मण एकता फाउंडेशन द्वारा 3 मई, 2022 दिन मंगलवार को उल्हासनगर–1 में श्मशान भूमि रोड पर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। संस्था के कानूनी सलाहकार एडवोकेट रूद्रमणि पांडे ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सुंदरकांड संगीतमय पाठ एवं भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है। संगीत संयोजन मुकेश त्रिपाठी तथा उनकी टीम द्वारा किया जाएगा। ब्राह्मण एकता फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी (विराला), कार्यक्रम संयोजक संदीप दुबे, विनोद शुक्ला ,विनय पांडे, गंगा सागर मिश्रा तथा संजय तिवारी ने ब्राह्मण समाज के लोगों से सपरिवार इस कार्यक्रम में आने की अपील की है।
No comments