मां झिनका फाउंडेशन ने दी स्व विद्याधर दुबे को श्रद्धांजलि | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
उल्हासनगर। भाजपा उल्हासनगर जिला उत्तरभारतीय मोर्चा के पूर्व महासचिव व माँ झिनका फाउंडेशन (रजि. )के संरक्षक तथा कई संस्थाओं के मार्गदर्शक विद्याधर दूधनाथ दुबे का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया। मां झिनका फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश अग्रहरी ने कहा कि उनके बताएं हुए रास्ते को हम सब मिलकर चलने का प्रयास करेंगेऔर उनकी याद को संजोए रखेगे। उन्होंने कहा कि मुंबई के विभिन्न स्थानों से आए हुए सभी शुभेच्छु जनों का वे अपनी संस्था की तरफ से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा विधायक कुमार आयलानी, संजय कन्हैयालाल गुप्ता,योगेश अग्रहरि, जमनु पुरुस्वानी, जय प्रकाश यादव,महेश यादव,जयप्रकाश तिवारी,रुद्रमणि पांडेय,मनोज दुबे,विनोद सिंह,अनिल जायसवाल, सुनील राणा,बृजेश गुप्ता समेत अनेक गणमान्य लोगों ने समाजसेवी विद्याधर दुबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।
No comments