मुंबई श्रम उपायुक्त से मिले भारतीय जनता मजदूर संघ के पदाधिकारी | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। भारतीय जनता मजदूर संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदीप्ति सिंह के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने आज डिप्टी लेबर कमिश्नर ,भारत सरकार तेज बहादुर से उनके मुंबई कार्यालय पर मुलाकात की। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव ने श्रम उपायुक्त को पुस्तक, पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र भेंट कर श्रमिकों के कल्याण हेतु चर्चा की । तेज बहादुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह श्रमिकों के अधिकार के लिए उनके द्वारा लाई गई शिकायतों का तुरंत निस्तारण करेंगे और हर स्तर पर सहयोग करेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि मिश्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी है।
No comments