कृपाशंकर सिंह के नाती की शादी में, यूपी और महाराष्ट्र के नेताओं का महाकुंभ | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री की ताजपोशी में भी उतनी राजनीतिक शख्सियत नहीं दिखाई देती ,जितना महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के नाती शिवम सिंह की शादी में दिखाई दी। 17 अप्रैल को विले पार्ले पूर्व स्थित पंच तारांकित सहारा होटल में आयोजित भव्य शादी समारोह में महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश के प्रमुख राजनेताओं का महाकुंभ नजर आया। जिस तरह से सैकड़ों वीआईपी लोगों ने विवाह स्थल पर पहुंचकर प्रत्यक्ष रूप से वर वधु को आशीर्वाद दिया, वह कृपाशंकर सिंह के सामाजिक और राजनीतिक संबंधों के आदर्श निर्वहन का स्पष्ट संकेत देता है। वर– वधू को आशीर्वाद देने वालों में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, महाराष्ट्र के मंत्री सुनील केदार, विधायक प्रवीण दरेकर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सांसद रीता बहुगुणा, उत्तर प्रदेश के मंत्री राजा भैया, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक, उत्तर प्रदेश के इकलौते बसपा विधायक उमाशंकर सिंह, सांसद निशिकांत दुबे, उत्तर प्रदेश के विधायक सुशील सिंह, उत्तर प्रदेश के विधायक अवधेश सिंह , बिहार के पूर्व राज्यपाल डी वाई पाटिल, विधायक अभय प्रताप सिंह, शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे शिवसेना विधायक सुनील प्रभु, विधायक योगेश सागर, महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री विद्या ठाकुर मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, विधायक अमीन पटेल महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र आव्हाड सांसद तथा फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी सांसद मनोज कोटक ,विधायक राहुल नार्वेकर ,विधायक मनीषा चौधरी, पूर्व सांसद संजय दिना पाटील, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी, पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,जौनपुर के पूर्व विधायक सिराज मेहंदी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल, शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे,फिल्म अभिनेता सुरेंद्र पाल, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह,राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी, संयुक्त सचिव कृष्णा तिवारी, जय वीर सिंह,समाजसेवी पंकज मिश्रा, अखंड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह, मीरा भयंदर पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष राजदेव तिवारी, पत्रकार आदित्य दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे,, पत्रकार राजकुमार सिंह, पत्रकार राजेश उपाध्याय, पत्रकार विजय सिंह कौशिक समेत अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे।
No comments