एमटीएनएल के पूर्व अधिकारी जनार्दन उपाध्याय का निधन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
भायंदर। सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले , महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के पूर्व अधिकारी जनार्दन उपाध्याय के निधन की खबर मिलते ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। भाईंदर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था अमर फाउंडेशन के चेयरमैन अमरनाथ तिवारी ने कहा कि उम्र के अंतिम पड़ाव में भी उपाध्याय जी हमेशा सक्रिय और लोगों की मदद करते रहे। समाजसेवी साहबदीन पांडे ने कहा कि अत्यंत विनम्र ,शालीन और उदार हृदय वाले जनार्दन उपाध्याय हमेशा लोगों के दिलों में विद्यमान रहेंगे। भाजपा नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे ,शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे, उत्तर भारतीय शिवसेना नेता सुरेश दुबे, राजेश मिश्रा, एडवोकेट आर जे मिश्र, द्रिवेश पांडे, कमलेश दुबे ,जयदयाल शुक्ला ,अजय कुमार मिश्रा, विश्वनाथ तिवारी, पत्रकार शिवपूजन पांडे, अरविंद तिवारी समेत अनेक लोगों ने उपाध्याय जी के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
No comments