आदर्श शिक्षक अरुण कुमार सिंह की सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित जोगलेकर वाडी हिंदी मनपा शाला क्रमांक 2, सायन पूर्व में आदर्श शिक्षक अरुण कुमार सिंह की एक जून, 2022 से होने वाली सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र पांडे ने की। सम्मानित अतिथियों के रूप में पूर्व प्रशासकीय अधिकारी रामहित यादव, एफ/उत्तर के प्रशासकीय अधिकारी किशन बाजीराव पावडे पाटिल, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, बिल्डिंग इंचार्ज मोहिनी कावले, विभाग निरीक्षक जगदीश गायकवाड, विभाग निरीक्षक किरण डिसिल्वा, मुख्याध्यापक अरविंद कुमार पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक नेता उपेंद्र राय ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राज्य पुरस्कृत शिक्षिका पूर्णिमा पांडे ने किया। मानपत्र वाचन अरविंद सिंह तथा आभार प्रदर्शन प्रदीप पाटील ने किया। प्रमुख वक्ताओं में महापौर पुरस्कृत शिक्षक हवलदार सिंह ,विनय दुबे तथा अरुण कुमार सिंह की बेटी सुचिता सिंह ने विचार रखे। इस अवसर पर कनिष्ठ पर्यवेक्षक शारिरिक शिक्षण मधुकर माली शिक्षक सेना के आलोक सिंह, विजय बहादुर सिंह, नामदेव धनकुटे,नरसिंह सिंह,के.के.केंद्रे,राजन राठौर, राज्य पुरस्कृत अरविंद तिवारी, कपिल देव सिंह, सुरेश मिश्र, सुरेन्द्र मिश्र, अश्विनी चौबे, सत्य प्रकाश चौबे ,विवेक सिंह, विश्वनाथ तिवारी ,देवेंद्र सिंह,विजय प्रकाश दुबे ,विद्याधर दुबे, सुप्रिया डिचोलकर, महेंद्र पांडे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे । जितेंद्र सिंह ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। अंत में राष्ट्रगीत और प्रीतिभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
No comments