अज्ञात कारणों से मड़हे में लगी | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
चंदवक,जौनपुर। क्षेत्र के कछवन गांव में रविवार शाम अज्ञात कारणों से रिहायशी मड़हे में आग लगने से गृहस्थी का हजारों रु पये का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं मड़हे में बंधी गाय भी झुलस गई। कछवन निवासी अशोक कुमार के रिहायशी मड़हे में शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही परिजनों ने शोर मचाया। गांव के लोग पहुंच कर आग बुझाई तब तक रिहायशी मड़हे में रखा खाद्यान्न, कपड़ा व अन्य सामान जलकर खाक हो गया था। साथ ही उसमें बांधी गाय भी झुलस गई। आगलगी की घटना से हजारों रु पए का नुकसान होना बताया जा रहा है।
No comments