काव्य स्पंदन साहित्यिक पटल द्वारा हुआ नवरात्रि विशेष कवि सम्मेलन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्थान काव्य स्पंदन साहित्य पटल नोएडा उत्तर प्रदेश द्वारा नवरात्रि विशेष कवि सम्मेलन का आयोजन सोमवार दिनांक 4 अप्रैल 2022 को संस्था की संस्थापिका अलका श्री मिश्रा के संयोजन में तथा संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सागर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कवियत्री विभा राज वैभवी, गुजरात से कवियत्री रेणु शर्मा, कवियत्री झरना माथुर एवं कवियत्री मंजू अग्निहोत्री मुख्य रूप से उपस्थित थी। मंच का खूबसूरत संचालन अलका श्री मिश्रा ने किया। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने नवरात्रि विशेष कार्यक्रम में देवी गीत, पचरा,लांगुरिया आदि सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया और अंत में अलका श्री मिश्रा ने उपस्थित सभी साहित्यकारों श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
No comments