माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) ने डीएम को सौंपा ज्ञापन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष तेरस यादव के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर शिक्षक समस्याओं का 2 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमे मांग की गयी कि मूल्यांकन पारिश्रमिक के बकाये का लगभग 18 लाख रूपये का भुगतान तत्काल कराया जाय। विगत 3 वर्षो से मूल्यांकन पारिश्रमिक रोका जाना शिक्षकों के साथ घोर अन्याय है एवं नवीन पेंशन योजना के तहत शिक्षको एवं कर्मचारियों से कटौती की गयी धनराशि व सरकारी अंशदान तत्काल शिक्षकों के खाते में अन्तरित कराया जाय। 1 अप्रैल 2019 से आज तक की धनराशि का कहीं अता पता नही है। शिक्षा विभाग का यह कृत्य घोर लापरवाही का द्योतक है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) जिलाधिकारी से मांग किया कि उक्त समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया जाय अन्यथा की स्थिति में हमारा संगठन होने वाले मूल्यांकन कार्य से अपने को अलग कर लेगा। प्रतिनिधि मंडल मे प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह, अतुल कुमार सिंह, सरोज कुमार सिंह, राजेश सिंह, ठाकुर प्रसाद तिवारी, दिलीप कुमार सिंह मोहम्मद अब्बास सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
No comments