महिला झुलसी, जिला अस्पताल रेफर | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
सुजानगंज,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सर्वेमऊ ग्राम सभा में अज्ञात कारणों से लगी आग में युवती के झुलसने से हालत गम्भीर हो गई जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बबीता उपाध्याय पत्नी अरु ण कुमार उपाध्याय 40 वर्ष निवासी सर्वेमऊ थाना सुजानगंज दिन में घर की साफ सफाई कर कूड़े के ढेर को जला रही थी। महिला के शरीर में भी अचानक आग ने पकड़ लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि महिला कुछ समझ पाती तब तक आग ने उसे अपने आगोश मे ले लिया। कुछ आवाज होने पर लोगो ने पहुँच कर देखा तो आग से महिला छटपटा रही थी, लोगो ने किसी तरह आग पर काबू पाते हुए झुलसी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर स्थित नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
No comments