नवीन पेराई सत्र के लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति जारी | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
सर्वेक्षण 20 अप्रैल से 20 जून तक किया जायेगा
जौनपुर। नवीन पेराई सत्र के लिए गन्ना सर्वेक्षण के लिए जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभाग द्वारा जारी सर्वे नीति के सम्बन्ध में गन्ना पर्यवेक्षको एवं चीनी मिल (सठियांव व अकबरपुर) के कर्मचारियों को विस्तार पूर्वक बताया गया। प्रशिक्षण को आनलाईन जोड़कर उप गन्ना आयुक्त द्वारा भी सर्वेक्षण सम्बधित आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए सम्बोधित किया गया। सर्वेक्षण का कार्य 20 अप्रैल से आरम्भ होकर 20 जून तक पूर्ण किया जायेगा। कृषक के आनलाइन घोषणा पत्र भरने की अनिर्वायता पर विशेष जोर दिया गया साथ ही सर्वेक्षण करते समय किसान द्वारा आनलाइन भरे गये घोषणा पत्र की प्रविष्टियों का सत्यापन कर पुष्टि की जायेगी। गन्ना सर्वेक्षण का कार्य चीनी मिल व विभागीय गन्ना पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में जीपीएस युक्त एचएचसी मशीन द्वारा किया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान मिल कर्मचारियों द्वारा एचएचसी मशीन की प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ना सर्वेक्षण के साथ-साथ गाटा एवं आधार नं. सत्यापन, सदस्यता सत्यापन, शेयर प्रमाण पत्र वितरण व अपूर्ण शेयर धारक कृषकों को नोटिस आदि के सम्बन्ध में सर्वेक्षण दल को विस्तृत रूप से जानकारी दी। सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण समय-समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा किया जायेगा। सर्वेक्षण के आधार पर ही पेराई सत्र में आपुर्ति हेतु पर्चियां जारी की जायेगी साथ ही उप गन्ना आयुक्त व जिला गन्ना अधिकारी द्वारा बताया गया कि सर्वेक्षण कार्य के समय कोविड़ नियमांे के पालन व भीषण गर्मी से बचाव का भी ध्यान रखा जाय। बैठक में अखिले·ार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक शाहगंज, शान्तनु चक्रवर्ती सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति लि. शाहगंज/मेहरांवा, बीरेन्द्र कुमार यादव, प्रफृल्ल कुमार सिंह, रवीन्द्र नाथ सिंह गन्ना पर्यवेक्षक, सूबेदार यादव उप गन्ना प्रबन्धक, रामानन्द यादव चीनी मिल अकबरपुर व चीनी मिल सठियांव के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
No comments