स्कार्पियो के धक्के से किशोरी की मौत | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जलालपुर थाना के इजरी गांव की घटना
सिरकोनी,जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के इजरी बाजार में मंगलवार को स्कार्पियो के धक्के से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी। परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार इजरी गांव निवासी बालेंदु उपाध्याय की पुत्री जान्हवी उपाध्याय घर से स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह इजरी बाजार के हाइवे से क्रास कर रहा थी उसी दौरान एक तेज रफतार स्कार्पियो ने जान्हवी को टक्कर मार दिया।जिससे जान्हवी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। स्कार्पियो चालक वाहन सहित भाग निकला। लोग आनन फानन में जान्हवी को उपचार के लिए रेहटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहाँ पर उसको चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे के किनारे काफी संख्या में ट्रक खड़ी रहती है। जिसके कारण दुर्घटना होती रहती है। छोटी बच्ची जान्हवी यह नहीं समझ पायी की वह ट्रक के पीछे जैसे ही निकलेगी स्कार्पियो उसको टक्कर मार देगी। ट्रक रोज खड़े रहते है लेकिन पुलिस कभी इस ओर ध्यान नहीं देती।
No comments