श्रद्धा के साथ जिले में मनाया गया रामनवमी का पर्व | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
निकाली गई शोभा यात्रा,झांकियों को देखने के लिए उमड़े लोग
जय श्रीराम के नारों से भक्तिमय हुआ वातावरण
जौनपुर। विभिन्न हिंदू संगठनों ने रविवार को रामनवमी पर्व पर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली। बजरंग दल, महादेव सेना, हिंदू युवा वाहिनी सहित अन्य संगठनों ने गाजे बाजे के साथ रामनवमी शोभा यात्रा निकाली। नगर में भगवान राम के जन्म दिवस रामनवमी पर सुबह से ही हिंदू संगठनों द्वारा शोभा यात्रा निकालने की तैयारियां चल रही थी। रामनवमी आदर्श सेवा समिति द्वारा नगर में ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा भक्ति गीतों का प्रसारण किया जा रहा था। शोभा यात्रा में रथ पर भगवान श्री राम की झांकी सजायी गयी थी तथा आगे आगे घोड़े भी चल रहे थे। भक्तों द्वार जय श्रीराम के नारे लगाये जा रहे थे। नारों से आस पास का इलाका गूंज रहा था। बजरंग दल द्वारा भंडारी स्टेशन के समीप रामजानकी मंदिर से शोभा यात्रा शुरू हुई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ओलंदगंज में आकर समाप्त हो गई। इसी क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा रविवार को संयुक्त रूप से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में यह शोभायात्रा राम जानकी मंदिर गूलर घाट से निकाली गयी जो भंडारी रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से अन्य हिन्दूवादी संगठनों के साथ नगर भ्रमण करते हुये सभी पदाधिकारी ओलन्दगंज के पास स्थित कजगांव पड़ाव पर बने समापन स्थल पर पहुंचे। शोभायात्रा के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा किये गये गगनचुम्बी जयघोष से पूरा वातावरण राममय हो गया। चहुंओर जयश्रीराम के उद्घोष रहे तथा जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत भी किया। शोभायात्रा को सफल बनाने में काशी प्रान्त महामंत्री तरून शुक्ल, अजय पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश शान्डिल्य, नागेन्द्र सिंह, महेश सेठ, मनिसज पाण्डेय, डॉ. रवि मिश्रा, अरविन्द योगी, चन्दन तिवारी, सचिन, रमेश मिश्रा सहित तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। सुईथाकला संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकासखंड स्थित अमारी गांव में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित सर्वांगीण विकास सेवा अकादमी के सौजन्य से श्री रामनवमी के पावन पर्व पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अयोध्या में मर्यादा पुरु षोत्तम भगवान श्री राम का प्राकट्य हुआ था,तब से यह दिन श्री राम नवमी के नाम से वि·ा भर में विख्यात है।राम नवमी के अवसर पर मध्याह्न में मर्यादा पुरु षोत्तम श्री राम के प्राकट्य के समय ''भये प्रगट कृपाला दीन दयाला... की संगीतमय प्रस्तुति के अलावां संस्था के अध्यक्ष दया शंकर पाण्डेय एवं ब्राजेश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से ''चइत के दिन दुपहरिया'' सोहर की अनुपम प्रस्तुति से भगवान के जन्म की खुशी प्रकट की।जन्मोत्सव के उपरांत भारी संख्या में लोगों ने भजन कीर्तन कर भगवान की आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संस्था के सचिव इन्द्र प्रकाश मिश्र,बुद्धू कौव्वाल,लाल चन्द शर्मा,सौरभ पाण्डेय, गौरव पाण्डेय, प्रखर पाण्डेय, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, राम राज वि·ाकर्मा, अनामिका, अंकित, मालती, आरती,अरूण विशाल आदि मौजूद रहे। मडि़याहूँ संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर में श्री रामलीला समिति के बैनर तले रामनवमी के पर्व पर नगर में रविवार को 4:30 बजे शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा श्री रामलीला मैदान पक्का तालाब से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए शिवाजी नगर में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में श्री राम रथ पर सवार लोग गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकली। यात्रा में जय श्रीराम के नारे लगाते हुए। मछली शहर सांसद बीपी सरोज, चंद्रप्रकाश सिंह, पप्प,ू विनोद सेठ, विनोद निगम, दिलीप उर्फ गुड्डू साहू, संतोष जायसवाल, डॉक्टर परमजीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग जय श्री राम हर हर महादेव आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। मछलीशहर संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर में राम नवमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शोभा यात्रा जिस भी मार्ग से गुजर रही थी लोग अपने अपने छतों से एवं सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर पुष्प वर्षा करते रहे।बताते दे कि रविवार को रामनवमी के अवसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नगर के सरस्वती शिशु मंदिर से निकलने के बाद तहसील, मंगलबाजार, सराय, जंघई पड़ाव, मुंगराबादशाहपुर तिराहा, सुजानगंज चौराहा, बरईपार चौराहा,रोडवेज चुंगी चौराहा होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पर पहंुचने पर समाप्त हुई। इस दौरान झांकिया निकाली गई जो नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन संजय कुमार जायसवाल, लालबहादुर टंडन, रवि पटवा, राजेश गुप्ता, राजकुमार पटवा, प्रदीप भोज्यवाल सहित नगर के तमाम लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान क्षेत्राधिकारी अतर सिंह, कोतवाल, आधा दर्जन से अधिक एसआई एंव तमाम महिला और पुलिस सिपाही तैनात रहे। शाहगंज संवाददाता के अनुसार हिन्दू संगठन व हिन्दू युवा वाहिनी ने रविवार की शाम राम नवमी पर्व के अवसर पर नगर में भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान भगवान राम के जयकारे से पूरा नगर भक्तिमय बना रहा।नगर के घासमंडी चौक स्थित श्री राम जानकी मन्दिर बौलिया पोखरा से हिन्दू संगठन व वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विधि - विधान से आरती करके मुख्य मार्ग, डाकखाना तिराहा, जेसीज चौक, रोडवेज, योगी तिराहा,नई आबादी, कलेक्टरगंज, लोहामण्डी , चूड़ी मोहल्ला होते हुए बौलिया पर पहुंचकर यात्रा का समापन किया गया। शोभा यात्रा में बग्घी पर सवार भगवान श्री राम की मनोरम झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बनी रही। यात्रा में भजन - कीर्तन व क्रान्तिकारी गीतों से माहौल को भक्तिमय किया साथ ही डीजे की धुनों पर युवाओं ने जमकर डांस कियाइस अवसर पर हिन्दू संगठन के अनिल मोदनवाल, समीर गुप्ता, हिमांशु यादव , शिम्पू अग्रहरी, नरेन्द्र गुप्ता, भुवने·ार मोदनवाल , रणबीर साहू , कृष्णकान्त , नपा चेयरमैन गीता जायसवाल, संगीता जायसवाल, अनुपमा अग्रहरि, पूनम जायसवाल, पूनम अग्रहरी, धर्मेन्द्र, सर्वेश चंद शास्त्री समेत भारी संख्या में राम भक्त रहे। मुफ्तीगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार में प्रधान दिलीप मोदन वाल की अध्यक्षता में राम जानकी की सुंदर झांकी रामनवमी पर निकाली गर्इं। बहुत पहले से यह झांकी आज के ही दिन निकलती रही। बीच मे कतिपय कारणों से नही निकलती थी लेकिन राम नवमी के पवित्र त्योहार पर आज पुन: निकाली गई। यह झांकी पुलिस चौकी से प्रारम्भ होकर डॉ राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय तक निकाली गई। इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से चौकी इंचार्ज गोंविन्द देव मिश्रा अपने सभी मातहतों को साथ लेकर चक्रमण करते देखे गए। इसमें गब्बर मोदन वाल, शिव पूजन गुप्ता, जितेंद्र साहू ,त्रिभुवन मौर्य ,पप्पी मोदनवाल , हरिओम सहाय आदि लोगो का योगदान रहा।
No comments